वडोदरा पुल हादसा: अब तक 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गुजरात के वडोदरा में 9 जुलाई को हुए गंभीर पुल हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब महिसागर नदी पर बना करीब 43 साल पुराना गंभीरा पुल अचानक ढह गया। पुल के गिरने से वडोदरा और आणंद जिलों के बीच संपर्क पूरी तरह टूट गया, जिससे लाखों लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि यह पुल 100 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग था, जिसकी हालत काफी समय से खराब थी, लेकिन मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया।
#WATCH | Padra, Gujarat | Vadodara Collector Anil Dhameliya visited the site where the Gambhira bridge connecting Vadodara and Anand collapsed yesterday. The Collector and other officials of the local administration have been visiting and taking stock of the relief and rescue… pic.twitter.com/8QqFbgI8L8
— ANI (@ANI) July 10, 2025
हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था, जो अब दूसरे दिन भी जारी है। घटनास्थल पर NDRF की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं और अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। वडोदरा के कलेक्टर अनिल धमेलिया खुद घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि मलबे के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और इस त्रासदी ने पुलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#WATCH | Padra, Gujarat | Morning visuals from the site of the collapse of the Gambhira bridge on the Mahisagar river, connecting Vadodara and Anand.
As per the latest death toll, 11 bodies have been recovered so far. Rescue operation underway. pic.twitter.com/592u0QhiwZ
— ANI (@ANI) July 10, 2025