Rahul Gandhi के संसद में कथित व्यवहार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
204 प्रतिष्ठित नागरिकों के एक समूह ने ओपन लेटर जारी कर उनके आचरण पर सवाल उठाए हैं।
किन लोगों ने लिखा ओपन लेटर?
इस समूह में शामिल हैं:
-
116 रिटायर्ड आर्मी अधिकारी
-
80 रिटायर्ड नौकरशाह
-
4 पूर्व राजनयिक
-
4 वरिष्ठ अधिवक्ता
इनमें पूर्व एयर चीफ मार्शल RKS Bhadauria जैसे नाम भी शामिल हैं।
संसद के नियमों के उल्लंघन का आरोप
ओपन लेटर में कहा गया कि 12 मार्च 2026 को प्रदर्शन पर रोक के बावजूद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष का विरोध संसद की व्यवस्था और नियमों का उल्लंघन था।

लेटर में संसद को लोकतंत्र का “मंदिर” बताते हुए उसकी गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया गया।
‘अनुचित व्यवहार’ पर आपत्ति
लेटर में यह भी आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी को संसद की सीढ़ियों पर बैठकर चाय और बिस्कुट खाते देखा गया, जो एक सांसद के लिए उचित आचरण नहीं माना गया।
इस तरह के व्यवहार को संस्था के प्रति सम्मान की कमी का संकेत बताया गया है।
लोकतंत्र की छवि पर असर का आरोप
ओपन लेटर में कहा गया कि सरकार से सवाल करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन ऐसा करते हुए देश और लोकतंत्र की छवि को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
नागरिकों ने इन घटनाओं पर दुख जताते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने और आत्मचिंतन करने की अपील की है।
बढ़ सकता है राजनीतिक विवाद
इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।
यह मामला संसद की मर्यादा और राजनीतिक आचरण को लेकर नई चर्चा को जन्म दे सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel