तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले से शनिवार (14 फरवरी 2026) तड़के एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया। चौटुप्पल स्थित ‘वृंदावन फार्मा’ फैक्ट्री में दो केमिकल रिएक्टर जोरदार धमाके के साथ फट गए, जिससे प्लांट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो सुरक्षा गार्डों समेत कुल 6 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हादसे के समय प्लांट में 11 कर्मचारी मौजूद थे।
चाउटुप्पल फार्मा कंपनी में भयानक विस्फोट
तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरि जिले के चाउटुप्पल मंडल में एल्लगिरी स्थित ब्रिंदावन फार्मा कंपनी में दो रिएक्टरों में अचानक भारी धमाका हुआ। धमाके की तेज आवाज से इलाका थर्रा उठा।
इस हादसे में दो सिक्योरिटी गार्ड और चार मजदूर गंभीर रूप से… pic.twitter.com/U5diKgTJmy
— One India News (@oneindianewscom) February 14, 2026
तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। दमकलकर्मियों ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी अब नुकसान का आकलन कर रहे हैं और यह जांच की जा रही है कि केमिकल रिएक्टर फटने की असली वजह क्या थी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel