इंस्टाग्राम पर ‘तन्वी जोशी’ नाम से वायरल हुआ एक शायरी वीडियो इन दिनों चर्चा में है। इस वीडियो को करीब 30 मिलियन व्यूज मिले, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि यह कोई असली लड़की नहीं बल्कि AI से बनाया गया मॉडल है।
इंस्टाग्राम पर मौजूद तन्वी जोशी का प्रोफाइल तेजी से लोकप्रिय हुआ है। खासतौर पर एक शायरी वीडियो ने लाखों यूजर्स का ध्यान खींचा, जिसमें लड़की शानदार अंदाज में शायरी बोलती नजर आती है – “खानदानी रईस रखते हैं मिजाज नरम अपना… तुम्हारा लहजा बता रहा है कि तुम्हारी दौलत नई-नई है।”
AI वीडियो में इस्तेमाल हुई असली आवाज
जांच में सामने आया कि वीडियो में इस्तेमाल की गई आवाज मुंबई के ठाणे नगर निगम की कॉर्पोरेटर मर्जिया शानू पठान की है। दिलचस्प बात यह है कि जिस ओरिजिनल वीडियो से ऑडियो लिया गया था, उसे करीब 9 लाख (या कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मिलियन) व्यूज ही मिले थे, जबकि AI वीडियो को कई गुना ज्यादा लोकप्रियता मिली।
खुद मर्जिया शानू पठान ने वायरल वीडियो पर कमेंट कर बताया कि यह उनकी आवाज है। इसके बाद अन्य यूजर्स ने भी इस बात पर ध्यान दिया और AI कंटेंट को लेकर बहस शुरू हो गई।
नकली प्रोफाइल लेकिन मिलियन व्यूज
बताया जा रहा है कि ‘तन्वी जोशी’ का इंस्टाग्राम प्रोफाइल पूरी तरह AI आधारित है। इस हैंडल पर मौजूद लगभग सभी वीडियो AI से बनाए गए हैं और ज्यादातर वीडियो मिलियन व्यूज पार कर चुके हैं। कई लोग इसे असली मानकर भ्रमित हो रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि AI वीडियो पहचानने के लिए छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देना जरूरी है। उदाहरण के तौर पर वायरल वीडियो में लड़की के हाथ में पकड़े माइक्रोफोन में स्वाभाविक मूवमेंट नहीं दिखाई देता, जिससे इसके AI होने का संकेत मिलता है।
सोशल मीडिया पर बढ़ते AI कंटेंट के बीच यह मामला असली और नकली के बीच फर्क समझने की जरूरत को भी उजागर करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel