बिहार के रोहतास जिले के रामूडीह गाँव स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल के एक कमरे से 7 किलो से अधिक मांस बरामद हुआ। यह मांस चार काले रंग की प्लास्टिक थैलियों में रखा हुआ था, जिससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
कैसे सामने आया मामला?
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह की है जब एक अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने पहुँचे थे। उन्होंने देखा कि कुछ बच्चे बदबू के कारण नाक-मुँह ढककर कक्षा से बाहर निकल रहे हैं। जब अभिभावकों ने जांच की तो उन्हें कमरे के कोने में मांस से भरी थैलियाँ मिलीं।
इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ स्कूल परिसर में इकट्ठा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने आशंका जताई कि इस मांस का इस्तेमाल बच्चों के मिड-डे मील में किया जा सकता था। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि मांस गोमांस था या नहीं।
प्रशासन की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल अख्तर अली समेत कुल 5 शिक्षकों—मोहम्मद ईमान, अनवर खान, सूफिया खातून और हिना कौसर—को निलंबित कर दिया है।
इसके अलावा दो अन्य शिक्षकों को डेपुटेशन पर दूसरे स्कूल में भेजा गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल की स्थिति और आरोप
बताया जा रहा है कि इस स्कूल में लगभग 200 छात्र पढ़ते हैं, जिनमें विभिन्न समुदायों के बच्चे शामिल हैं। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel