महाराष्ट्र के Bhayandar से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अस्पताल के ICU में भर्ती 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला के शरीर को चूहों ने कुतर डाला। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और स्टाफ को इस घटना की जानकारी तक नहीं हुई।
ICU में वेंटिलेटर पर भर्ती थीं बुजुर्ग महिला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुजुर्ग महिला Suhasini Mathekar को 12 मार्च को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया था।
चूहों ने हाथ को कई जगह से कुतरा
बताया जा रहा है कि ICU में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होता है, लेकिन इसके बावजूद चूहे ICU के अंदर पहुंच गए। वेंटिलेटर पर बेसहारा लेटी महिला के हाथ को कई जगह से कुतर दिया, जिससे उनके शरीर पर गंभीर घाव हो गए।
परिजनों ने दी अस्पताल को सूचना
घटना का पता तब चला जब महिला के परिजनों ने उनके शरीर पर घाव देखे और तुरंत अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी दी। तब तक चूहों ने महिला को कई जगहों पर घायल कर दिया था।
अस्पताल की लापरवाही पर उठे सवाल
इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ICU जैसे संवेदनशील वार्ड में चूहों का पहुंच जाना स्वास्थ्य व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
मामले के सामने आने के बाद प्रशासन से जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel