लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान गुरुवार को उस समय दिलचस्प माहौल बन गया जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे जगदंबिका पाल के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जगदंबिका पाल उनकी पार्टी के पूर्व सदस्य रहे हैं, इसलिए वे उन्हें “स्पेशल फेवर” देंगे।
राहुल गांधी और पाल के बीच हल्की नोकझोंक
चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि “आपका दिल हमारे लिए धड़क रहा है,” जिस पर जगदंबिका पाल ने जवाब देते हुए कहा कि यह टिप्पणी कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनेगी। उन्होंने राहुल गांधी से आसन के प्रति जिम्मेदारी निभाने की बात भी कही।
राहुल गांधी का ‘स्पेशल फेवर’ वाला तंज: "आप एक्स-कांग्रेस मेंबर हैं, इसलिए आज स्पेशल फेवर करूंगा, पीछे हट जाऊंगा";
जगदंबिका पाल का करारा जवाब—"मेरी बात मानते तो आज विपक्ष में नहीं बैठे होते!"#RahulGandhi #JagdambikaPal #LokSabha #BudgetSession #ParliamentDebate
[ Rahul… pic.twitter.com/HFKiHby79V
— One India News (@oneindianewscom) February 11, 2026
राहुल गांधी ने फिर दोहराया कि जगदंबिका पाल उनकी पार्टी के पूर्व सदस्य रहे हैं और इसी वजह से वे ज्यादा आक्रामक नहीं होंगे। इस पर पाल ने हल्की नाराजगी जताते हुए कहा कि वे बार-बार उनके बारे में टिप्पणी क्यों कर रहे हैं। जवाब में राहुल गांधी ने फिर कहा कि उन्हें पता है कि पाल का दिल उनकी तरफ है।
जगदंबिका पाल का जवाब
जगदंबिका पाल ने पलटवार करते हुए कहा कि भले ही वे पहले उनकी पार्टी में रहे हों, लेकिन अभी वे सभापति की भूमिका में हैं। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि अभी भी सही दिशा में आगे बढ़ने का समय है।
बजट पर सरकार को घेरा
इस दौरान राहुल गांधी ने बजट और सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में सही तरीके से बातचीत नहीं की। साथ ही उन्होंने किसानों, कारोबारियों और देश के 150 करोड़ लोगों के डेटा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान हुई यह हल्की नोकझोंक सदन में चर्चा का विषय बन गई।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel