उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी केआर डिग्री कॉलेज के पास मौजूद है। जब पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।
वांछित अन्तर्राजीय सातिर अपराधी ओमप्रकाश उपरोक्त की गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट ।@Uppolice @adgzoneagra @digrangeagra https://t.co/yFXCx8K5lg pic.twitter.com/EDnxqnWBCn
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) December 25, 2025
घायल आरोपी की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है। उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel