ओडिशा के कंधमाल जिले में गुरुवार (25 दिसंबर 2025) को सुरक्षा बलों ने एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान में अहम सफलता हासिल की। दो दिन तक चले इस ऑपरेशन में खुफिया जानकारी के आधार पर ओडिशा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), सीआरपीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीमों ने दुर्गम और घने जंगलों में छापेमारी की।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, खुद को घिरा देख माओवादियों ने पहले फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मुँहतोड़ जवाब दिया, जिसमें CPI (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके समेत कुल छह नक्सली मारे गए। इनमें दो महिला माओवादी भी शामिल हैं। शुरुआती मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए थे, जबकि बाद में ऑपरेशन के दौरान कुल संख्या छह तक पहुंच गई।
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने INSAS राइफल, .303 राइफल सहित कई अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। मारा गया गणेश उइके माओवादी संगठन का शीर्ष नेता था और उस पर कुल 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षा एजेंसियां उसे माओवादी नेटवर्क का एक अहम स्तंभ मानती थीं।
A significant milestone towards Naxal-free Bharat.
In a major operation in Kandhmal, Odisha, 6 Naxalites, including Central Committee Member Ganesh Uike, have been neutralized so far.
With this major breakthrough, Odisha stands at the threshold of becoming completely free from…
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) December 25, 2025
एडीजी (एंटी-नक्सल ऑपरेशंस) संजीब पांडा ने इस कार्रवाई को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हाल के वर्षों में ओडिशा में केंद्रीय समिति स्तर के माओवादी नेता का सफाया पहली बार हुआ है। उन्होंने इसे राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक मोड़ करार दिया।
इस ऑपरेशन को लेकर गृह मंत्रालय (MHA) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी और इसे नक्सल मुक्त भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया। मंत्रालय ने कहा कि कंधमाल में चलाए गए इस अभियान में CPI (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उइके समेत छह नक्सलियों को मार गिराया गया है।
गृह मंत्रालय के अनुसार, इस सफलता के बाद ओडिशा नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने की दहलीज पर खड़ा है। सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे का संकल्प दोहराया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel