उत्तर प्रदेश के Kanpur से पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देकर यौन शोषण और धर्मांतरण के दबाव का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने संगीत शिक्षिका की शिकायत पर मुख्य आरोपी अभिषेक क्लॉडियस उर्फ रॉनी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने खुद को ‘अभिषेक सिंह’ बताकर दोस्ती की और शादी का वादा कर लगातार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर शादी की बात करने पर आरोपी ने कथित तौर पर अपनी असली पहचान उजागर करते हुए कहा कि वह ईसाई है और शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना होगा।
पहचान छिपाने और जबरन गर्भपात का आरोप
पीड़िता के अनुसार, धर्म बदलने से इनकार करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पेट में लात मारने से उसका गर्भपात हो गया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के पिता और भाई ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया। मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच जारी है।
पुलिस पर ‘दोस्ताना व्यवहार’ का आरोप
मामले में उस समय विवाद बढ़ गया जब आरोपी को थाने लाते समय पुलिसकर्मी उसके कंधे पर हाथ रखे दिखाई दिए। पीड़िता ने इसे लेकर आपत्ति जताई और पुलिस पर आरोपी के साथ ‘दोस्ताना व्यवहार’ का आरोप लगाया।
मामले पर जानकारी देते हुए एसीपी अमित चौरसिया ने कहा कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी की है।
जांच जारी, सुरक्षा की मांग
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel