Bharatiya Janata Party (भाजपा) की अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता और सुप्रीम कोर्ट की वकील Nazia Elahi Khan को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।
नाजिया इलाही खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी दी। साझा किए गए वीडियो में एक व्यक्ति खुलेआम उन्हें धमकाते हुए दिखाई दे रहा है।
वीडियो में दी गई खुली धमकी
वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति कहता सुनाई दे रहा है कि “अगला नंबर नाजिया इलाही का है… मैंने उसे मैसेज भी कर दिया है कि बच के रहना।”
I've received a death threat again, just like Sameer Wastik!
The Ummah is ready to behead me too!
Now it's my turn in the blessed month of Ramadan!@HMOIndia @myogiadityanath @myogioffice @DelhiPolice @Uppolice @dgpup @MumbaiPolice @DGPMaharashtra @DGPMaharashtra #Iran… pic.twitter.com/hIVtrHmo42
— Nazia Elahi Khan (सनातनी) (@ElahiNazia1) March 2, 2026
उसने यह भी दावा किया कि वे लोगों को ट्रेस कर रहे हैं और बयान देने के दौरान आसपास अपने लोगों की मौजूदगी की बात कही। वीडियो में आपत्तिजनक और उकसाने वाले बयान भी दिए गए हैं।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
नाजिया इलाही खान ने बताया कि उन्हें पहले भी फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उनके अनुसार, धमकी देने वाले ने कहा था कि “मुंबई जिंदा आई हो, वापस लाश जाओगी।”
ताजा मामले में उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
पुलिस जांच शुरू
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और संबंधित व्यक्ति की पहचान की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel