ब्रिटेन के साउथैम्पटन में 18 वर्षीय यूनिवर्सिटी छात्र हेनरी नोवाक की हत्या के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। इस मामले में 23 वर्षीय विक्रम डिगवा पर तलवार जैसे बड़े ब्लेड वाले हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। यह मामला फिलहाल साउथैम्पटन क्राउन कोर्ट में विचाराधीन है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार,
आरोपी के पास एक बड़ा ब्लेड वाला हथियार था, जिससे उसने हेनरी पर कई बार वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल हेनरी जान बचाने के लिए भागा और एक बाड़ फांदने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ देर बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है।
Sikh man stabbed 18-year-old university student to death with an eight-inch ceremonial knife after claiming he'd been racially abused, court hears https://t.co/PXXSNZG2Lg
— Daily Mail (@DailyMail) May 14, 2026
घटना के बाद आरोपी ने दावा किया कि हेनरी ने उस पर नस्लीय टिप्पणी की थी और उसने आत्मरक्षा में हमला किया। इसी आधार पर पुलिस ने शुरुआत में पीड़ित को ही हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।
कोर्ट में यह भी बताया कि
ब्रिटेन में धार्मिक कारणों से सिख समुदाय के लोगों को किरपान रखने की कानूनी अनुमति है, लेकिन अभियोजन पक्ष का कहना है कि इस मामले में इस्तेमाल किया गया हथियार धार्मिक किरपान से बड़ा और अलग था, जिसकी लंबाई लगभग 21 सेंटीमीटर बताई जा रही है।
अभियोजन पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद हथियार को आरोपी ने अपनी मां को सौंप दिया, जिसने उसे घर में छिपा दिया। वहीं बचाव पक्ष का कहना है कि यह मामला आत्मरक्षा का है और आरोपी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है और अदालत सभी पक्षों के साक्ष्यों की जांच कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel