भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी कार में पेट्रोल/गैस भरवाने के लिए रुकी थीं और बाहर खड़ी होकर इंतजार कर रही थीं। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी की तैयारी चल रही है।
जानबूझकर कार चढ़ाने का आरोप
शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने जानबूझकर उनकी मां पर कार चढ़ाई और इसके बाद मौके से फरार हो गया। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए पुणे पुलिस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से न्याय की गुहार लगाई है।
CCTV वीडियो आया सामने
पुणे: बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां को एक व्यक्ति ने जानबूझकर कार से टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना पुणे में हुई, जहां आरोपी ने टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।
शहजाद पूनावाला ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उनकी मां जल्द ही सर्जरी… pic.twitter.com/yxmHoIRuV2
— One India News (@oneindianewscom) February 4, 2026
इस घटना का CCTV फुटेज शहजाद के भाई तहसीन पूनावाला ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार अचानक पीछे की ओर आती है और वहां खड़ी बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार देती है। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर जाती हैं, जबकि कार चालक बिना रुके मौके से भाग जाता है।
हालत नाजुक, परिवार में चिंता
परिजनों के अनुसार, शहजाद पूनावाला की मां ड्राइवर के साथ बाहर गई थीं। हादसे के बाद उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शहजाद इस घटना से बेहद व्यथित हैं और उन्होंने दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी
पुणे पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए CCTV फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel