बिहार के बेतिया की रहने वाली इशरत जहाँ पर गुजरात के सूरत में अपने शौहर हैदर अली की हत्या का आरोप लगा है। पूछताछ में इशरत ने पुलिस को बताया कि उसका शौहर हैदर अली सेक्स पावर की दवाएँ खाकर उसके साथ लगातार हिंसा करता था। महिला का आरोप है कि हैदर उसे तब तक पीटता और प्रताड़ित करता था, जब तक कि सेक्स के दौरान उसके शरीर से खून नहीं निकलने लगता। इशरत का कहना है कि वह लंबे समय से इस अत्याचार से तंग आ चुकी थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदर अली मुंबई में काम करता था और बीच-बीच में सूरत अपनी पत्नी के पास आता-जाता रहता था। पुलिस के अनुसार, इस बार जब हैदर सूरत पहुँचा तो इशरत ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। आरोप है कि 1 जनवरी 2026 की रात इशरत ने दूध में चूहे मारने की दवा मिलाकर हल्दी वाला दूध शौहर को पिलाया। जब दवा का असर होने लगा, तब उसने कथित तौर पर हैदर का गला घोंट दिया।
हत्या के बाद इशरत हैदर को अस्पताल लेकर पहुँची, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हैदर का भाई उसके शव को बिहार ले जाने पर अड़ गया, जबकि इशरत सूरत में ही दफनाने की जिद करने लगी। इसी बात से हैदर के भाई को शक हुआ और उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जाँच शुरू की। जाँच के दौरान परिस्थितिजन्य साक्ष्य और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने इशरत जहाँ को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जाँच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel