Surat से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। रांदेर इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी पूजा कुमारी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सरफराज खान को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
प्रेम विवाह के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार, सरफराज खान और पूजा कुमारी मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। दोनों की मुलाकात करीब दो साल पहले हुई थी, जिसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध बने और बाद में उन्होंने शादी कर ली।
हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था।
शक बना हत्या की वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा कुमारी अपने एक परिचित से फोन पर बात करती थीं, जिसे लेकर सरफराज खान को शक था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
गुस्से में किया जानलेवा हमला
16 मार्च 2026 को आरोपी ने पूजा को रांदेर के पवित्रा रेजिडेंसी के पास एक व्यक्ति के साथ देखा। इस दौरान वह गुस्से में आ गया और चाकू से पूजा के सीने पर हमला कर दिया।
अस्पताल ले जाते समय मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल पूजा को अस्पताल पहुँचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही रांदेर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी सरफराज खान को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।+
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel