अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल इमरान खान को एक रेप पीड़िता के साथ अश्लील हरकत और शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। SSP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पहले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच इमरान खान कर रहा था। आरोप है कि इमरान ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक बातें कीं और निजी तस्वीरें मांगी, साथ ही ईद के बहाने होटल में मिलने का दबाव बनाया। पीड़िता ने इस बातचीत को रिकॉर्ड कर SSP को सौंपा, जिसके बाद इमरान खान को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।
पुलिस अब आरोपित के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह मामला महिलाओं और पीड़ितों के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा उत्पन्न खतरे को भी उजागर करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel