इजरायल-ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारत में ईंधन की कीमतों पर दिखने लगा है। पहले प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 2 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी, अब इंडस्ट्रियल डीजल के दाम 87.67 रुपये से बढ़कर 109.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
इंडस्ट्रियल डीजल केवल फैक्ट्रियों और कारखानों में इस्तेमाल होता है, न कि आम वाहनों में। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें 20 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं। इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन की लागत पर पड़ेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनियों की लागत बढ़ने से प्रॉफिट मार्जिन कम होगा, और अंततः इसका असर आम आदमी पर भी पड़ेगा। तेल कंपनियों की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कीमतों में यह बढ़ोतरी अलग-अलग शहरों में लागू की गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel