पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पार्षद सुकुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उनके घर में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
यह कार्रवाई बनगांव थाना क्षेत्र के कालुपुर पांचपोता इलाके में की गई, जहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद के घर पर बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता था, जिससे इलाके में संदेह का माहौल बना हुआ था।
रविवार (18 मई 2026) को एक बार फिर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापेमारी की।
बोंगाँव वार्ड के टीएमसी पार्षद को वेश्यावृत्ति रैकेट चलाते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा
पहले जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाला कर दिया। pic.twitter.com/5DJBJM4met
— ocean jain (@ocjain4) May 18, 2026
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पार्षद सुकुमार राय को हिरासत में लिया। साथ ही दो महिलाओं और एक युवक को भी मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से बियर की बोतलें और अन्य सामग्री भी बरामद की है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी पार्षद को घर से बाहर लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते नजर आए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel