गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में शुक्रवार (20 मार्च 2026) को कथित धर्मांतरण गिरोह का खुलासा हुआ है। छरदा रोड इलाके से पुलिस ने पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। आरोप है कि वे घर-घर जाकर लोगों को ‘चंगाई सभा’ में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही थीं।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में रौमिला मिंज, किरण कुजूर, शकीरा तिर्की, सुशीला देवी और इंदु देवी शामिल हैं, जो पुग्गू और आसपास के क्षेत्रों की रहने वाली बताई जा रही हैं।
क्या हैं आरोप?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये महिलाएँ कुम्हार मोड़ इलाके में घर-घर जाकर पैम्फलेट बांट रही थीं और बीमारियों से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और चमत्कारिक लाभ के दावे कर लोगों को सभा में शामिल होने के लिए कह रही थीं।
स्थानीय निवासी आनंद साहू ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने उनके घर आकर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कीं और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
विरोध और तनाव की स्थिति
घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
स्थिति को बिगड़ता देख सिसई थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिलाओं को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाना ले आई।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। संगठनों की ओर से लिखित शिकायत दी गई है, जिसमें प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया गया है।
प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel