न्यूयॉर्क सिटी में मेयर पद के चुनाव से पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान मामदानी इस बार आलोचनाओं के घेरे में हैं। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने हाल ही में कई हिंदू मंदिरों का दौरा किया था। इसी दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें वे मंदिर परिसर में जूते पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ मौजूद अन्य लोग नंगे पैर थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जोहरान मामदानी मंदिर के अंदर थे या बाहर, लेकिन तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तस्वीर की तीखी आलोचना की है। कई नेटिज़न्स का कहना है कि मंदिर में जूते पहनना हिंदू परंपरा का अपमान है। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि मामदानी को कम से कम अपनी माँ के धर्म और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए था। गौरतलब है कि जोहरान मामदानी की माँ हिंदू और पिता मुस्लिम हैं। मामदानी पहले भी अपनी हिंदू विरासत पर गर्व जताने की बात कह चुके हैं, लेकिन इस घटना के बाद उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और चुनाव प्रचार विवादों में घिर गया है। आलोचकों का यह भी कहना है कि उनके साथ मौजूद लोगों को उन्हें जूते उतारने की सलाह देनी चाहिए थी।
Zohran Mamdani is not a Hindu. He may not have known that we do not wear shoes inside the temple. He clearly does not want to follow others who are with him and are not wearing the shoes. It was responsibility of this photo op seeking group to demand he takes off his shoes and… pic.twitter.com/GNvgbf55pv
— Sunanda Vashisht (@sunandavashisht) October 8, 2025
यह पहला मौका नहीं है जब जोहरान मामदानी विवादों में आए हों। पहले भी वे हिंदू विरोधी बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर को “उत्पीड़न का प्रतीक” बताया था और उसके उद्घाटन को “मस्जिद के विध्वंस का उत्सव” कहा था। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘युद्ध अपराधी’ और ‘मुसलमानों के नरसंहार का जिम्मेदार’ भी बताया था। उनके इन बयानों को लेकर भारत और प्रवासी भारतीय समुदाय दोनों में कड़ी प्रतिक्रिया देखी गई थी। अब, जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश से जुड़ा यह नया मामला उनकी चुनावी मुहिम पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel