मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार
बरेली हिंसा मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया है। तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को जेल भेजा गया है। बरेली पुलिस अब तक कुल दस FIR दर्ज कर चुकी है, जिनमें सात FIR में तौकीर रजा का नाम शामिल है।
मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार
39 को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हैं।
बरेली में 2000 अज्ञात लोगों पर 5 थानों में मुकदमें दर्ज किए गए है।
लिख कर रख लो आप एक भी नहीं बचेगा एक भी 🤚🚨 pic.twitter.com/PN91BvEYUD
— Avkush Singh Malik (@AvkushSingh) September 27, 2025
हथियार और सामान बरामद
पुलिस ने बताया कि शनिवार को तौकीर रजा सहित आठ लोगों को जेल भेजा गया है। कुल 39 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से बाकी के खिलाफ कागजी कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से तमंचे, पेट्रोल से भरी बोतलें और लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं।
जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा
बरेली में शुक्रवार की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तौकीर रज़ा खान ने ‘आई लव मुहम्मद’ अभियान के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसी के चलते प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ।
तौकीर रजा का वीडियो बयान
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात तौकीर रजा ने एक वीडियो जारी कर झड़पों पर आधिकारिक बयान को चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें नज़रबंद कर अपने अनुयायियों को संबोधित करने से रोका गया। वीडियो में रजा को घायल प्रदर्शनकारियों को “बधाई” देते और हिंसा में शामिल युवाओं की सराहना करते देखा गया।
सीएम योगी की सख्त चेतावनी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि दंगाइयों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि आने वाली पीढ़ियाँ दंगा करना भूल जाएँगी। सीएम ने साफ संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह का खलल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
22 पुलिसकर्मी घायल
पुलिस के मुताबिक, हिंसा के दौरान 22 पुलिसकर्मी घायल हुए। घटनास्थल से कारतूसों वाली पिस्तौल, पेट्रोल की बोतलें और डंडे बरामद किए गए। भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ने और हिंसा फैलाने की कोशिश की थी। जिले में एहतियातन धारा 163 लागू है।
कड़ी निगरानी और जांच जारी
अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इंटेलिजेंस और अन्य तकनीकों की मदद से हिंसा में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि किसी भी उपद्रवी को छोड़ा नहीं जाएगा।