पीएम मोदी ने लॉन्च की BSNL की 4G सर्विस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बड़ी सौगात देते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 4G सर्विस का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया। अब BSNL की 4G सेवाएँ पूरे देश के हर राज्य में उपलब्ध हो गई हैं। इससे पहले यह सेवा अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में शुरू की गई थी।
Connecting Every Indian, Empowering Every Dream!
Hon’ble PM Shri @narendramodi unveiled India’s #Swadeshi 4G Network, a milestone in self-reliance that brings world-class telecom to every corner of Bharat.#AtmanirbharBSNL #BSNLRising pic.twitter.com/cju3ki6Lee
— DoT India (@DoT_India) September 27, 2025
98 हजार साइट पर रोलआउट
BSNL का 4G नेटवर्क एक साथ 98 हजार साइट पर रोल आउट किया गया है। इसके लॉन्च के बाद अब देश की सभी टेलीकॉम कंपनियाँ 4G नेटवर्क से लैस हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ओडिशा के झारसुगुड़ा से अन्य विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की।
With a promise of connectivity to every corner and empowerment for every citizen, Hon’ble PM Shri Narendra Modi will inaugurate the Swadeshi 4G (5G ready) network from Odisha today. With this India joins the elite league of the world’s top 5 digital nations.
Watch Live:… pic.twitter.com/0lE6JbjZZ4
— BSNL India (@BSNLCorporate) September 27, 2025
5G और 6G की तैयारी
BSNL अपनी 5G सर्विस पर भी काम कर रही है और साल के अंत तक दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में इसे रोल आउट करने की योजना है। पीएम मोदी ने 4G लॉन्च के साथ ही 6G नेटवर्क की तैयारी की भी बात कही। सरकार का कहना है कि भारत का 6G रोडमैप तैयार कर लिया गया है और 2030 तक देश में 6G सेवाएँ शुरू हो सकती हैं। भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल होगा जो सबसे पहले 6G सर्विस लॉन्च करेंगे।
स्वदेशी तकनीक पर आधारित नेटवर्क
BSNL का 4G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इसके सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों का विकास भारत में ही किया गया है। इस परियोजना पर करीब 37,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस उपलब्धि के साथ भारत दुनिया के उन पाँच देशों में शामिल हो गया है, जहाँ स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4G नेटवर्क काम कर रहा है। इन देशों में स्वीडन, डेनमार्क, चीन और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।
BSNL की बड़ी योजनाएँ
BSNL की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि कंपनी 98 हजार 4G/5G मोबाइल टावर पहले ही लगा चुकी है। आने वाले समय में 97,500 और टावर लगाए जाएंगे, ताकि यूज़र्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।
In a landmark moment for Bharat’s telecom sector, and celebrating 25 glorious years of @BSNLCorporate, PM Shri @narendramodi ji will inaugurate India’s fully indigenous 4G stack and more than 97,500 Swadeshi BSNL towers across Odisha, Andhra Pradesh, Uttar Pradesh, Maharashtra,… pic.twitter.com/CZXtKMg48L
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) September 27, 2025
यूजर्स को सीधे फायदा
BSNL की 4G सर्विस से देश के लगभग 9 करोड़ यूजर्स को लाभ होगा। अब तक नेटवर्क की कमजोरी के कारण यूजर्स निजी कंपनियों की ओर रुख कर रहे थे। लेकिन सरकारी कंपनी के रिचार्ज प्लान निजी ऑपरेटरों की तुलना में 30 से 40% तक सस्ते हैं। बेहतर नेटवर्क मिलने पर यूजर्स दोबारा BSNL में अपना नंबर पोर्ट करा सकते हैं।
टाटा और तेजस का योगदान
इस नेटवर्क को सफल बनाने में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) और तेजस नेटवर्क का अहम योगदान रहा। TCS ने नेटवर्क रोल आउट और इंटीग्रेशन का काम किया, जबकि तेजस नेटवर्क ने रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) विकसित किया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel