भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi 25 और 26 फरवरी 2026 के दो दिवसीय दौरे पर इजरायल के लिए रवाना हो चुके हैं। यह उनकी इजरायल की दूसरी यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में इजरायल गए थे, जब दोनों देशों के रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) का दर्जा मिला था।
इस दौरे के दौरान पीएम मोदी यरूशलम में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार, तकनीक, साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे इजरायल की संसद नेसेट (Knesset) को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले विदेशी नेता होंगे।
अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी याद वशेम स्मारक भी जाएंगे और होलोकॉस्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
रक्षा और तकनीक सहयोग पर खास फोकस
इस यात्रा में भारत और इजरायल के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर रहेगा। खास तौर पर ड्रोन तकनीक, मिसाइल सिस्टम, साइबर सुरक्षा, कृषि तकनीक और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, भारत और इजरायल के बीच बढ़ता सहयोग दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
नेतन्याहू बोले – “प्रिय मित्र मोदी का इंतजार”
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि वे अपने “प्रिय मित्र” मोदी का इंतजार कर रहे हैं, जो 9 साल बाद इजरायल आ रहे हैं।
This morning, at the opening of our Cabinet meeting, I spoke about the historic visit of my dear friend, Prime Minister @narendramodi, to Israel this coming Wednesday. 🇮🇱🤝🇮🇳
The bond between Israel and India is a powerful alliance between two global leaders. We are partners in… pic.twitter.com/8cW2ltKdzK
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) February 22, 2026
नेतन्याहू ने इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें सुरक्षा, इनोवेशन, अर्थव्यवस्था और कट्टरपंथी खतरों के खिलाफ मजबूत गठबंधन पर फोकस होगा। उन्होंने भारत को एक ग्लोबल पावर बताते हुए कहा कि वे नेसेट में मोदी के भाषण और द्विपक्षीय बैठकों को लेकर उत्साहित हैं।
‘The Jerusalem Post’ ने किया खास स्वागत
इजरायल के प्रमुख समाचार पत्र The Jerusalem Post ने भी पीएम मोदी के दौरे का विशेष स्वागत किया है। अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ हेडलाइन दी – “Two Ancient Nations Open a New Chapter.”

फ्रंट पेज पर प्रकाशित “Welcome Modi” कॉलम में दौरे की पूरी जानकारी दी गई है, जिसमें नेतन्याहू के निमंत्रण पर 9 साल बाद होने वाली यह यात्रा, नेसेट में भाषण और यद वाशेम स्मारक की यात्रा शामिल है।
अखबार में भारत के राजदूत जेपी सिंह का इंटरव्यू भी प्रकाशित किया गया है, जिसमें उन्होंने भारत-इजरायल संबंधों को निर्णायक और ऐतिहासिक बताया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel