केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और राज्य मंत्री निमुबेन बांभानिया ने शनिवार को गुजरात के भावनगर जिले में स्थित कंटेनर निर्माण कंपनी आवादकृपा प्लास्टोमेक प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, वैष्णव ने भावनगर-राजकोट रोड पर स्थित इस कंपनी में बनाए जा रहे कंटेनरों की पूरी निर्माण प्रक्रिया और उपयोग की जा रही तकनीक का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कंपनी अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की, आवश्यक सुझाव दिए और भरोसा दिलाया कि भविष्य में कंटेनरों की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए सरकार सभी जरूरी सहयोग देगी।
‘Made in India’ containers
📍Bhavnagar, Gujarat pic.twitter.com/a1g7q3sCU7
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 3, 2025
दौरे के बाद वैष्णव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भावनगर से लाए गए ‘मेक इन इंडिया’ कंटेनरों की तस्वीरें साझा कीं। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भावनगर अब तेजी से एक कंटेनर हब के रूप में विकसित हो रहा है। वर्तमान में नवगाम स्थित यह कंपनी प्रतिदिन ऑर्डर के अनुसार लगभग 15 कंटेनर बना रही है, जबकि इसके पास प्रतिदिन 100 कंटेनर उत्पादन की क्षमता के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा मौजूद है।
स्वदेशी अपनाएं! pic.twitter.com/SdHtEPhbcD
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 3, 2025
इस दौरान वैष्णव के साथ जिला कलेक्टर डॉ. मनीष कुमार बंसल, जिला विकास अधिकारी हनुल चौधरी और कंपनी के हसमुखभाई पटेल भी मौजूद रहे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel