पंजाब के एसएएस नगर में एक सिलेंडर फैक्ट्री में विस्फोट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर निर्माण संयंत्र में विस्फोट हो गया है. इस बारे में बात करते हुए एसपी सिटी सिरिवेनेला ने कहा, चरण 11 के औद्योगिक क्षेत्र में, एक ऑक्सीजन सिलेंडर संयंत्र में सुबह लगभग 9 बजे एक बड़ा विस्फोट हो गया. इसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए.
#WATCH पंजाब | एसएएस नगर में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/z40BAi7lmh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
शुरुआती जांच चल रही है और अभी इसके कारण का पता लगाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर विपक्षी सांसदों ने विरोध करते हुए संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की. डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा, “हम संसद में इस पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन वे इसकी अनुमति नहीं दे रहे हैं. ऐसा नहीं है कि संसद में चुनाव सुधारों पर चर्चा नहीं हो सकती. हमें करनी ही होगी, क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है.”
#WATCH SAS नगर, पंजाब | ऑक्सीजन सिलेंडर निर्माण संयंत्र में विस्फोट पर एसपी सिटी सिरिवेनेला ने कहा, " फेज 11 के औद्योगिक क्षेत्र में एक ऑक्सीजन सिलेंडर संयंत्र में सुबह लगभग 9 बजे एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए… प्रारंभिक जांच चल रही है… https://t.co/lqCjKUvCik pic.twitter.com/gmpIQSocic
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel