रमजान के अंतिम दिनों में Pakistan और Afghanistan के बीच तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के कई शहरों पर हवाई हमले किए हैं।
हमलों का असर राजधानी Kabul के साथ-साथ Kandahar, Paktia और Paktika क्षेत्रों में भी देखने को मिला है।
नागरिक इलाकों को निशाना बनाने का आरोप
Zabihullah Mujahid, जो अफगानिस्तान में तालिबान प्रशासन के प्रवक्ता हैं, ने आरोप लगाया कि हमलों में आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कई नागरिक प्रभावित हुए।
TOLO News के अनुसार अब तक कम से कम 3 लोगों की मौत और 15 के घायल होने की पुष्टि हुई है।
कंधार एयरपोर्ट के पास फ्यूल डिपो पर हमला
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि पाकिस्तानी विमानों ने Kandahar International Airport के पास स्थित Kam Air के ईंधन भंडार (फ्यूल डिपो) को निशाना बनाया।
رژیم نظامی پاکستان ذخیرهٔ تیل شرکت خصوصی هوایی کامایر را در نزدیکی میدان هوایی کندهار هدف قرار داد.
این شرکت برای شرکتهای هوایی ملکی و همچنین برای طیارههای سازمان ملل متحد مواد سوخت فراهم میکند.
پیش از این نیز ذخیرهٔ تیل یک تاجر ملی به نام حاجی خانزاده هدف قرار گرفته بود. pic.twitter.com/svkXkZIeCr
— Zabihullah (..ذبـــــیح الله م ) (@Zabehulah_M33) March 13, 2026
यह फ्यूल डिपो नागरिक विमानों के साथ-साथ United Nations के विमानों को भी ईंधन उपलब्ध कराता था।
हमले के बाद इलाके में भारी नुकसान और अफरा-तफरी की स्थिति बताई जा रही है।
तालिबान प्रशासन की कड़ी प्रतिक्रिया
अफगान प्रशासन ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई को क्रूर आक्रामकता करार दिया है।
प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि रमजान और ईद के मौके पर रिहायशी इलाकों पर हमले मानवीय मूल्यों के खिलाफ हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्रवाई को अनदेखा नहीं किया जाएगा और पाकिस्तान को इसका जवाब दिया जाएगा।
पहले भी बढ़ चुका है सीमा तनाव
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा को लेकर तनाव पहले भी सामने आता रहा है।
तालिबान के दावों के मुताबिक, पिछले टकराव के दौरान अफगान बलों ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा किया था और कई सैनिकों को नुकसान पहुंचाया था।
विश्लेषकों के अनुसार हालिया एयरस्ट्राइक इसी तनाव का नया चरण मानी जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel