Mumbai Anti-Terrorism Squad ने ऑनलाइन कट्टरपंथी गतिविधियों की जांच के दौरान 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र Ayan Sheikh को गिरफ्तार किया है।
अदालत ने सोमवार (9 मार्च 2026) को आरोपी को 12 मार्च तक एटीएस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा था आरोपी
एटीएस के अनुसार अयान शेख “Islamic Politics” नाम के एक टेलीग्राम ग्रुप का सदस्य था। इस ग्रुप में कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े पोस्ट साझा किए जाते थे।
जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी ऐसे पोस्ट को लाइक करता था और अन्य लोगों को पढ़ने के लिए टैग भी करता था।
कई देशों के सदस्य थे ग्रुप में
जांच के दौरान एटीएस को पता चला कि इस टेलीग्राम ग्रुप में कई सदस्य अलग-अलग देशों से जुड़े हुए थे।

एटीएस अधिकारियों ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी जब्त किए हैं।
8 ईमेल आईडी की हो रही जांच
जांच एजेंसी के मुताबिक अयान शेख 8 अलग-अलग ईमेल आईडी ऑपरेट कर रहा था। फिलहाल इन ईमेल खातों और डिजिटल डिवाइस की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था।
कोर्ट में लगाया दबाव का आरोप
अदालत में पेशी के दौरान अयान शेख ने दावा किया कि एटीएस अधिकारी उसे अपराध कबूल करने के लिए मजबूर कर रहे थे।
हालांकि जांच एजेंसी ने कोर्ट से आगे की पूछताछ के लिए 8 दिन की कस्टडी की मांग की थी।
कोर्ट ने दी तीन दिन की कस्टडी
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को 12 मार्च तक एटीएस कस्टडी में भेज दिया।
फिलहाल Mumbai ATS इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel