बुन्देलखण्ड के गौरव और देश के प्रख्यात कथाव्यास पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने युगांडा में भारत का मान बढ़ाया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने युगांडा की प्रधानमंत्री रोबिना नब्बान्जा से भेंट की। इस दौरान उन्होंने मानवता के लिए किए जा रहे कार्यों, वैश्विक प्रेम, शांति और सामंजस्य पर गहन आध्यात्मिक चर्चा की। प्रधानमंत्री नब्बान्जा ने उनके सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उद्योगपति डॉ. सुधीर रूपरेला, भारतीय समुदाय के अध्यक्ष परेश मेहता, पूर्व सांसद संजय तन्ना और राजस्थानी एसोसिएशन के दीपक दोरलता भी मौजूद रहे।
युगांडा की प्रधानमंत्री को जब यह जानकारी दी गई कि भारत में बागेश्वर धाम के माध्यम से गरीब बेटियों के लिए सामूहिक विवाह, प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए कैंसर अस्पताल जैसे जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं, तो उन्होंने इन प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
युगांडा की संसद परिसर में प्रधानमंत्री के संग भेट वार्ता कर फहराया सनातन परचम पूज्य सरकार ने…मानवता के कार्यों के लिए युगांडा की प्रधानमंत्री ने पूज्य बागेश्वर महाराज का किया सम्मान… pic.twitter.com/ApWxj8GYSg
— Bageshwar Dham Sarkar (Official) (@bageshwardham) August 19, 2025
इस अवसर पर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इन सभी कार्यों की प्रेरणा उन्हें भारतीय शास्त्रों और संस्कृति से मिलती है, जो नर को ही नारायण मानकर सेवा का मार्ग दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व शांति के लिए भारतीय जीवनशैली और सनातन का मार्ग सर्वोत्तम है। सनातन की परंपरा ही संपूर्ण विश्व को अपना परिवार मानकर उसके कल्याण की कामना करती है।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने युगांडा की प्रधानमंत्री को भारत आने और बागेश्वर धाम की यात्रा करने का निमंत्रण दिया। वहीं, प्रधानमंत्री नब्बान्जा ने उनसे युगांडा की उन्नति और उत्थान के लिए अर्जी लगाने और बाला जी सरकार का आशीर्वाद देने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने बागेश्वर धाम को युगांडा में भी मठ स्थापित करने का आमंत्रण दिया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel