प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों के साथ खुलकर संवाद किया, जहां उन्होंने परीक्षा से जुड़े तनाव, आत्मविश्वास, स्किल डेवलपमेंट और मार्क्स की अहमियत जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की। देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए छात्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पीएम मोदी से सीधे सवाल पूछे। बातचीत के दौरान छात्रों की जिज्ञासाओं को शांत करते हुए प्रधानमंत्री ने संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में सभावत वेंकेटेश नाम के एक छात्र ने पीएम मोदी से पूछा कि आजकल लोग कहते हैं कि स्किल ज्यादा जरूरी है, जबकि कई लोग मार्क्स को ज्यादा महत्व देते हैं। टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स में रुचि रखने वाले छात्र ने पूछा कि आखिर स्किल ज्यादा जरूरी है या मार्क्स। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि जीवन में हर चीज का संतुलन जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्किल भी दो प्रकार की होती हैं—लाइफ स्किल और प्रोफेशनल स्किल—और दोनों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई और ज्ञान के बिना किसी भी स्किल को विकसित करना संभव नहीं है।
#WATCH | PM Narendra Modi interacts with students during the 9th edition of 'Pariksha pe Charcha'.
He says, "… There should be a balance in everything in life. If you bend more towards one side, you will fall… Life skills and professional skills are equally important and… pic.twitter.com/xv1f7Azd9m
— ANI (@ANI) February 6, 2026
पीएम मोदी ने परीक्षा प्रणाली पर बात करते हुए कहा कि मार्क्स को लेकर समाज में लंबे समय से एक मानसिकता बनी हुई है, जिसे बदलने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि केवल अंकों पर फोकस करने के बजाय पूरे सिलेबस और समग्र ज्ञान पर ध्यान देना चाहिए। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे कोई खिलाड़ी केवल शरीर के एक हिस्से को नहीं बल्कि पूरे शरीर को तैयार करता है, वैसे ही छात्रों को भी समग्र विकास पर ध्यान देना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिंदगी का अंतिम लक्ष्य केवल परीक्षा में अच्छे नंबर लाना नहीं होना चाहिए, बल्कि जीवन के समग्र विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि परीक्षा सिर्फ विद्यार्थियों का आकलन करने का माध्यम है, जबकि शिक्षा का उद्देश्य जीवन को बेहतर बनाना है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel