राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रगति पर प्रकाश डाला। विपक्ष की लगातार नारेबाजी के बीच पीएम मोदी ने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल देश के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा और यह जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का दौर रहा।
पीएम मोदी ने कहा, “21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है और दूसरा क्वार्टर शुरू हो गया है। पिछली शताब्दी में आज़ादी की लड़ाई के दौरान दूसरा क्वार्टर बहुत निर्णायक था। मैं साफ देख रहा हूँ कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान और तेज़ गति से आगे बढ़ने वाला है।”
In Rajya Sabha, PM Modi says, "The first quarter of the 21st century has completed. But this second quarter is decisive just like the second quarter of India's freedom struggle in the last century was. I can clearly see that in the direction of building Viksit Bharat, this second… pic.twitter.com/WJKJclsh2C
— ANI (@ANI) February 5, 2026
विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की नारेबाजी पर प्रधानमंत्री मोदी ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “खड़गे जी की उम्र को देखते हुए, वो बैठकर भी नारेबाजी कर सकते हैं ताकि उन्हें कष्ट न हो। मैं राज्यसभा के सभापति से अनुरोध करता हूँ कि खड़गे जी को बैठकर नारेबाजी करने की अनुमति दी जाए।”
#WATCH | As Opposition MPs create ruckus in Rajya Sabha, PM Modi says, "…Looking at the age of Kharge ji, I urge you, the Chairman, to let him sit and sloganeer so that he faces no discomfort. There are young people at the back. So, please permit Kharge ji to sloganeer even… pic.twitter.com/KftNfomdyh
— ANI (@ANI) February 5, 2026
राज्यसभा में विपक्ष की नारेबाजी के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में देश की प्रगति, आर्थिक विकास और समाज के हर वर्ग में हुए सुधार पर जोर दिया। उनके अनुसार भारत सही दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत की ओर कदम मजबूत हो रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel