स्पेन के बार्सिलोना में शनिवार (2 मई 2026) सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने सरेआम एक युवती पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर हाथ में बड़ा चाकू लेकर गलियों में घूम रहा था और अचानक उसने युवती पर हमला कर दिया। हमले में उसने युवती के गले, छाती और पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उस पर पत्थर फेंककर उसे घायल करने की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में आरोपी के मोरक्को मूल का होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थानीय स्तर पर शोक का माहौल है। अधिकारियों ने दो दिन के शोक की घोषणा की है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel