गुजरात में AAP को बड़ा झटका
गुजरात में आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब बोटाद से पार्टी के विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। विसावदर उपचुनाव में जीत के जश्न के बीच यह इस्तीफा पार्टी के लिए एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। उमेश मकवाना पार्टी में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और गुजरात विधानसभा में पार्टी के सचेतक पद पर थे। उन्होंने एक पत्र जारी कर बताया कि वे अब केवल एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी से जुड़े रहेंगे, क्योंकि उनकी सामाजिक सेवाएं सीमित होती जा रही हैं।
Gujarat | Aam Aadmi Party's Botad MLA Umesh Makwana resigns from all party posts
The letter reads, "…At present, my social services are decreasing, so I am resigning from all the posts of Aam Aadmi Party. I will work for the party as a worker." pic.twitter.com/AUNlxfIvVj
— ANI (@ANI) June 26, 2025
हालांकि उन्होंने विधायकी से इस्तीफा देने से इनकार किया है, लेकिन पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से उन्हें सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। सूत्रों के मुताबिक, उमेश मकवाना लंबे समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। वे पार्टी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे थे और अन्य विधायकों की कॉल्स का भी जवाब नहीं दे रहे थे। पहले भी उनके इस्तीफे की अटकलें लगती रही थीं, लेकिन हर बार वे सार्वजनिक रूप से इनकार कर देते थे। इस बार उन्होंने चुपचाप पद छोड़ दिए।
उमेश मकवाना ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बोटाद सीट से बीजेपी और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों को हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद AAP ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में भावनगर से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गए। हार के बाद से ही पार्टी नेतृत्व और उनके बीच मतभेद गहराते गए, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। उनका यह कदम गुजरात में AAP की अंदरूनी स्थिति पर कई सवाल खड़े कर रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel