प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया की अपनी राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद ओमान के लिए प्रस्थान किया। यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री विमान में सवार होकर अगले पड़ाव ओमान के लिए रवाना हुए।
इथियोपिया दौरे के दौरान पीएम मोदी ने देश की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया और इसे अपने लिए सम्मान व सौभाग्य की बात बताया। उन्होंने भारत और इथियोपिया के बीच साझा मूल्यों, आपसी विश्वास और ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए शांति, विकास और सहयोग के क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
#WATCH | Addis Ababa | PM Modi emplanes for Oman after concluding his State visit to Ethiopia
(Video source: ANI/DD) pic.twitter.com/wux8flxNIH
— ANI (@ANI) December 17, 2025
प्रधानमंत्री ने इथियोपियाई प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की, जिसमें व्यापार, निवेश, विकास सहयोग और लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों नेताओं ने संसद परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति साझा संकल्प का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया की संसद में अपने संबोधन के बाद जोरदार स्टैंडिंग ओवेशन और तालियां मिलीं। संसद के संयुक्त सत्र में दिए गए भाषण के समापन पर सदन में मौजूद सांसदों ने खड़े होकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया।
#WATCH | Addis Ababa | PM Narendra Modi recieved a standing ovation and applause from the Ethiopian Parliament after concluding his speech pic.twitter.com/RNmCuLsIwL
— ANI (@ANI) December 17, 2025
इसके बाद इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने एक बार फिर विशेष आत्मीयता दिखाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को अपनी कार में बिठाकर एयरपोर्ट तक छोड़ा। ओमान के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर भी पीएम अबी अहमद ने स्वयं पीएम मोदी को विदा किया।
#WATCH | Addis Ababa | PM Abiy Ahmed of Ethiopia again drove PM Modi in his car to the airport and personally bid farewell to him as he emplaned for Oman pic.twitter.com/j6DiJ5v2K6
— ANI (@ANI) December 17, 2025
यह दृश्य भारत और इथियोपिया के बीच गहरे होते रिश्तों और आपसी सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच मित्रता, सहयोग और विश्वास को नई मजबूती देने वाला साबित हुआ।
Addis Ababa | PM Abiy Ahmed of Ethiopia again drove PM Modi in his car to the airport and personally bid farewell to him as he emplaned for Oman pic.twitter.com/iop27b64Yl
— ANI (@ANI) December 17, 2025
पीएम मोदी का यह दौरा भारत–इथियोपिया संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। इथियोपिया यात्रा के बाद प्रधानमंत्री अब खाड़ी देश ओमान के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel