प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह इथियोपिया की संसद को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने इसे अपने लिए बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इथियोपिया का समृद्ध इतिहास, इसकी सांस्कृतिक विरासत और यहां के लोगों की भावना अत्यंत आदर और प्रशंसा के पात्र हैं।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में भारत और इथियोपिया के बीच साझा मूल्यों, आपसी विश्वास और गहरे ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने शांति, विकास और सहयोग के साझा दृष्टिकोण के आधार पर दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
It was a great honour and privilege to address the Ethiopian Parliament this morning. Ethiopia’s rich history, culture and spirit inspire deep respect and admiration. I conveyed India’s commitment to further strengthening our partnership, guided by shared values, mutual trust and… pic.twitter.com/pxvvvrZ083
— Narendra Modi (@narendramodi) December 17, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इथियोपिया के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Delighted to have interacted with Ministers and MPs of Ethiopia after my address to the Ethiopian Parliament. pic.twitter.com/tWYd3CvM76
— Narendra Modi (@narendramodi) December 17, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने संसद परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत फीनिक्स डैक्टिलिफेरा (खजूर पाम) का पौधा रोपित किया।
यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने प्रकृति के संरक्षण को भविष्य की पीढ़ियों के लिए अनिवार्य बताते हुए हरित पहल को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
#WATCH | Addis Ababa | PM Modi and Ethiopian PM Dr Abiy Ahmed Ali planted a sapling of Phoenix Dactylifera (Date Palm) at the Parliament as part of the 'Ek Ped Maa Ke Naam' initiative.
(Video source: ANI/DD) pic.twitter.com/cBteGzDWCW
— ANI (@ANI) December 17, 2025
कार्यक्रम के जरिए भारत और इथियोपिया के बीच सहयोग, मित्रता और पर्यावरण के प्रति साझा जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel