click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: 5 साल पुरानी गलती नहीं दोहराना चाहती बीजेपी, अब 2023 फतह से ही तय होगा मिशन 2024
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > 5 साल पुरानी गलती नहीं दोहराना चाहती बीजेपी, अब 2023 फतह से ही तय होगा मिशन 2024
India

5 साल पुरानी गलती नहीं दोहराना चाहती बीजेपी, अब 2023 फतह से ही तय होगा मिशन 2024

2019 लोकसभा चुनाव की परिस्थियां बिल्कुल अलग थीं और देशभक्ति से सराबोर माहौल में बीजेपी को अप्रत्याशित परिणाम हासिल हो सका था, लेकिन हर बार ऐसा हो पाना संभव नहीं होता. इसीलिए बीजेपी शीर्ष नेतृत्व फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहा है और एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को लेकर किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता.

Last updated: 2023/10/17 at 12:17 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

2024 लोकसभा चुनाव से पहले सियासत का सेमीफाइनल माने जा रहे विधानसभा चुनावों में बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेचैन है. पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में बीजेपी राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल करना चाहती है, जबकि तेलंगाना और मिजोरम में अपने पुराने प्रदर्शन में सुधार के लिए लड़ाई लड़ रही है. दरअसल तीन राज्यों में पार्टी के पार्टी के प्रदर्शन से लोकसभा चुनाव का परसेप्शन (धारणा) जुड़ा है, लिहाजा बीजेपी इनमें अव्वल रहना चाहती है.

Contents
बीजेपी और कांग्रेस की आमने-सामने लड़ाईविधानसभा सीटों का चुनावी अंकगणित2018 विधानसभा चुनावों का इतिहासफूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही बीजेपीबीजेपी ने तैयार किया खास प्लानकांग्रेस की रणनीति को फेल करने की तैयारी

इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों में जीत को लेकर बीजेपी आला नेतृत्व के लगातार बेचैनी का एक मुख्य कारण इन पांच राज्यों में आनेवाली लोकसभा की 83 सीटें हैं. इन लोकसभा सीटों में से बीजेपी के पास 65 हैं, जबकि कांग्रेस के पास महज 6 लोकसभा सीटें हैं. पांच राज्यों की इन 83 सीटों में से 3 राज्यों के 65 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस की सीधी टक्कर होती है.

बीजेपी और कांग्रेस की आमने-सामने लड़ाई

इनमें छत्तीसगढ़ की 11, मध्यप्रदेश की 29 और राजस्थान की 25 सीटें ऐसी हैं, जहां बीजेपी और कांग्रेस ही मुख्यतौर पर आमने-सामने की लड़ाई लड़ती हैं. एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की इन 65 सीटों में से सिर्फ 3 सीटें (एमपी-1, छत्तीसगढ़-2) ही फिलहाल कांग्रेस के पास हैं, जबकि 62 सीटें बीजेपी के खाते में हैं. लिहाजा किसी भी तरह से इन राज्यों में कांग्रेस की मजबूती 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की परेशानी का कारण बन सकती है. इस वजह से बीजेपी किसी भी कीमत पर इन राज्यों में अपनी स्थिति को दुरुस्त रखना चाहती है.

विधानसभा सीटों का चुनावी अंकगणित

अब यदि इन पांच चुनावी राज्यों (मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम) की विधानसभा सीटों के जरिए चुनावी अंकगणित और रणनीति को समझने की कोशिश करें तो यहां कुल 679 विधानसभा सीटें हैं. पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों में फिलहाल 217 सीटें बीजेपी की झोली में है, जबकि कांग्रेस के पास 286 सीटें हैं यानि कांग्रेस के पास बीजेपी से 69 सीटें ज़्यादा हैं.

2018 विधानसभा चुनावों का इतिहास

इसको अगर बारीकी से समझें तो 2018 विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तीनों ही राज्यों में कांग्रेस या तो जीत गई या जीत के आंकड़ों के बिल्कुल ही करीब रही. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 90 में से 68, मध्यप्रदेश के 230 में से 114 और राजस्थान के 200 में से 100 सीटें जितने में कामयाब रही. तब चुनाव जीतकर एमपी में कमलनाथ, राजस्थान में अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन चंद महीनों बाद ही हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने इन राज्यों में जबरदस्त वापसी की थी और तीनों ही राज्यों से लगभग कांग्रेस को सिमटा दिया था.

हालांकि कुछ बीजेपी नेताओं का मानना है कि विधानसभा चुनावों का असर लोकसभा पर नहीं होता है. ऐसे नेता अपने तर्क को मजबूती देने के लिए दिसंबर 2018 विधानसभा चुनावों के रिजल्ट और महज 5 महीने बाद मई 2019 में इन राज्यों में आए लोकसभा चुनावों के रिजल्ट से तुलना कर रहे हैं.

फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही बीजेपी

वहीं बीजेपी के ही कुछ नेताओं को ऐसा कहना है कि 2019 लोकसभा चुनाव की परिस्थियां बिल्कुल अलग थीं और राष्ट्रवाद और देशभक्ति से सराबोर माहौल में बीजेपी को अप्रत्याशित परिणाम जरूर हासिल हो सका था लेकिन ऐसा हर बार हो पाना संभव नहीं होता. इसीलिए बीजेपी शीर्ष नेतृत्व फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहा है और एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को लेकर किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता.

बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

बहरहाल इन चुनावी राज्यों में चुनाव को न्यूट्रलाइज करने का बीजेपी ने खास प्लान तैयार किया है. इन राज्यों में बूथ लेवल माइक्रो और मैक्रो मैनेजमेंट, बाहरी राज्यों के नेताओं को जिला और विधानसभा स्तर पर डिप्लॉयमेंट, हरेक जाति और वर्ग पर काम करने के लिए विस्तारकों की टोली, बेहतरीन कम्युनिकेशन सिस्टम और कॉल सेंटर्स के जरिए रेगुलर नया प्रचार मैटेरियल, स्थानीय विपक्षी पार्टी और मुख्यमंत्रियों के खिलाफ मोर्चाबंदी और सबसे ऊपर पीएम, गृहमंत्री, बीजेपी के टॉप लीडर्स और मुख्यमंत्रियों के जरिए कॉरपेट बोम्बिंग कर अगले 40 दिनों में कोई मौका चूकना नहीं चाहती.

कांग्रेस की रणनीति को फेल करने की तैयारी

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी की चुनावी गतिविधियां इस हफ्ते से और तेज होंगी और 20 से 22 अक्टूबर तक उम्मीदवारों के नामों को तय कर पूरी ताकत के साथ मैदान से जुट जायेगी. बीजेपी नेताओं के मुताबिक पार्टी अगले 30 से 40 दिनों बीच जबरदस्त तेज गति से एक्शन लेगी और धुआंधार प्रचार कर कांग्रेस के हरेक रणनीति को फेल करेगी.

 

You Might Also Like

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार

TAGGED: 2024lok sabha election, BJP Leader

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team October 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article समलैंगिक विवाह पर SC की टिप्पणी, ‘काूनन सरकार बनाए, हम व्याख्या कर सकते हैं’
Next Article 69th National Film Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सितारों को देंगी सम्मान, ये है विजताओं की लिस्ट

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन
Delhi India Top News June 10, 2026
PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल
Delhi India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान
Delhi India Top News June 10, 2026
हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.