पश्चिम बंगाल में शनिवार (9 मई 2026) को राजनीतिक इतिहास का नया अध्याय जुड़ गया, जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ब्रिगेड परेड ग्राउंड, कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शुभेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया और निशीथ प्रमाणिक समेत कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी!
शपथ ग्रहण के साथ सियासी इतिहास रचा#SuvenduAdhikari #BJPChiefMinister #WestBengal #ShubhenduOath #BengalPolitics
[ Suvendu Adhikari, BJP CM, West Bengal, Oath Taking, First BJP CM ] pic.twitter.com/UFm0dphqmO
— One India News (@oneindianewscom) May 9, 2026
15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत
करीब डेढ़ दशक तक सत्ता में रही ममता बनर्जी सरकार के बाद पहली बार राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक बदलाव किया।
देशभर के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
समारोह में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन नवीन, योगी आदित्यनाथ और रेखा गुप्ता सहित कई बड़े नेता शामिल हुए।
इसके अलावा 21 राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और हजारों भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर सांस्कृतिक आयोजन
यह कार्यक्रम 25 बैशाख यानी रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।
207 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत
294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि तृणमूल कॉन्ग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई। 8 मई को अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था।
प्रोटोकॉल के तहत पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी समारोह में आमंत्रित किया गया था।
ऐतिहासिक आयोजन की खास बात
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिससे यह कार्यक्रम राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से ऐतिहासिक बन गया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel