Mumbai में स्थित Maharashtra Vidhan Bhavan को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक विधान भवन कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा ईमेल भेजा था।
ईमेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
सत्र के दौरान मिली धमकी
बताया जा रहा है कि इस समय Maharashtra Legislative Assembly का सत्र चल रहा है, जिसमें कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। ऐसे में सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है।
Mumbai Vidhan Bhavan receives a bomb threat via email. Police, including the Bomb Disposal Squad (BDS) team, are present on the scene.
— ANI (@ANI) March 12, 2026
पूरे परिसर में पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते की तैनाती बढ़ा दी गई है।
प्रवेश द्वार बंद, सर्च ऑपरेशन जारी
धमकी के बाद विधान भवन के सभी प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।
मीडिया कर्मियों, कर्मचारियों और आम लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरा सर्च ऑपरेशन खत्म नहीं हो जाता, तब तक किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
साइबर सेल कर रही जांच
पुलिस अब धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है। इस मामले की जांच में साइबर सेल को भी शामिल किया गया है।
प्राथमिक जांच में अब तक किसी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह संतुष्ट होने तक तलाशी अभियान जारी रखेंगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel