मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच Donald Trump ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने Iran को घुटनों पर ला दिया है और युद्ध जल्द खत्म हो सकता है।
हालांकि ईरान की ओर से बिल्कुल अलग रुख सामने आया है। ईरान का कहना है कि यह युद्ध भले United States और Israel की आक्रामकता से शुरू हुआ हो, लेकिन इसका अंत अब ईरान की शर्तों पर ही होगा।
ईरान के राष्ट्रपति ने रखीं तीन शर्तें
ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने युद्ध समाप्त करने के लिए तीन अहम शर्तें सामने रखी हैं।
-
ईरान के निर्विवाद अधिकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया जाए।
-
युद्ध के कारण ईरान को हुए नुकसान का हर्जाना दिया जाए।
-
भविष्य में किसी भी आक्रामक कार्रवाई को रोकने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।
सोशल मीडिया पर दिया बयान
Talking to leaders of Russia and Pakistan, I reaffirmed Iran’s commitment to peace in the region. The only way to end this war—ignited by the Zionist regime & US—is recognizing Iran’s legitimate rights, payment of reparations, and firm int'l guarantees against future aggression.
— Masoud Pezeshkian (@drpezeshkian) March 11, 2026
Masoud Pezeshkian ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि उन्होंने Vladimir Putin और Asif Ali Zardari से बातचीत के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा कि युद्ध को समाप्त करने का एकमात्र रास्ता यही है कि ईरान के अधिकारों को स्वीकार किया जाए, हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए और भविष्य में आक्रामकता को रोकने के लिए ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी लागू की जाए।
मिडिल ईस्ट में बढ़ता जा रहा तनाव
Middle East में जारी इस संघर्ष ने वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजारों पर भी बड़ा असर डाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो यह संघर्ष और गंभीर रूप ले सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel