Border Security Force (BSF) की पूरी तरह से महिला पर्वतारोहण टीम ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी Mount Everest पर चढ़ाई कर एक नया इतिहास रच दिया है। गुरुवार (21 मई 2026) को टीम ने सफलतापूर्वक एवरेस्ट फतह किया और वहां से ‘वंदे मातरम’ गाकर देशभक्ति का अनूठा संदेश दिया।
महिला शक्ति की ऐतिहासिक उपलब्धि
BSF के प्रवक्ता के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे टीम ने 8,848.86 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। इस महिला टीम में कांस्टेबल मुनमुन घोष (पश्चिम बंगाल), कौसर फातिमा (लद्दाख), रबेका सिंह (उत्तराखंड) और सेरिंग चोरोल (कारगिल) शामिल थीं।
‘वंदे मातरम’ से गूंजा एवरेस्ट
टीम ने एवरेस्ट की चोटी से ‘वंदे मातरम’ गाकर देशभक्ति का संदेश दिया। यह उपलब्धि BSF की डायमंड जुबली और ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में और भी खास मानी जा रही है।
Amit Shah ने दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि “नारी शक्ति ने BSF की अजेय ताकत को साबित कर दिया है।” उन्होंने टीम के साहस, समर्पण और देशभक्ति की सराहना की और इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
Nari Shakti proves BSF's invincible might.
My heartiest congratulations to the all-women mountaineering team of the BSF that scripted golden history by summiting Mt. Everest. Celebrating the Diamond Jubilee of the force, they conquered the world’s highest peak and sang Vande… https://t.co/FnVNzDMeGP
— Amit Shah (@AmitShah) May 22, 2026
6 अप्रैल को शुरू हुआ था अभियान
BSF की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस पर्वतारोहण दल को 6 अप्रैल को दिल्ली से रवाना किया गया था। अभियान के दौरान दो प्रमुख लक्ष्य थे—महिलाओं द्वारा एवरेस्ट फतह करना और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन।
BSF की भूमिका
करीब 2.7 लाख कर्मियों वाली BSF का गठन 1965 में हुआ था। यह भारत की सीमाओं—खासतौर पर पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमाओं—की सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel