धार्मिक नगरी वाराणसी से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां कनाडा से मोक्ष की तलाश में आए 55 वर्षीय नागरिक तारास तनासोव का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।
तारास तनासोव का अंतिम संस्कार विश्व प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर किया गया, जिसे हिंदू मान्यता के अनुसार मोक्ष प्राप्ति का प्रमुख स्थल माना जाता है।
जानकारी के मुताबिक, सात महीने पहले पत्नी से नाराज होकर तारास काशी आ गए थे और यहां साधु जैसा जीवन जी रहे थे। 15 अप्रैल 2026 को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद स्थानीय समाजसेवी अमन कबीर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
तारास की पत्नी एलन भारत नहीं आ सकीं, लेकिन उन्होंने कनाडाई दूतावास के माध्यम से हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की अनुमति दी। अंतिम संस्कार के दौरान एलन ने वीडियो कॉल के जरिए नम आंखों से अपने पति को अंतिम विदाई दी।
इस दौरान वाराणसी में मौजूद कुछ विदेशी नागरिक भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिससे यह दृश्य और भी भावुक हो गया।
यह घटना एक बार फिर काशी की आध्यात्मिक महत्ता और दुनिया भर के लोगों के लिए उसकी आस्था को दर्शाती है, जहां लोग जीवन के अंतिम पड़ाव में मोक्ष की तलाश में पहुंचते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel