उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। एक बेकाबू कार सड़क पर कई लोगों और वाहनों को टक्कर मारते हुए निकल गई, जिसमें 6 लोग घायल हो गए और एक 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार लोगों को कुचलते हुए दिखाई दे रही है।
तेज रफ्तार और टायर फटने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कार का टायर फटा और तेज गति के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। जानकारी के मुताबिक, कार ने पहले एक बाइक, फिर ऑटो रिक्शा, उसके बाद ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को टक्कर मारी। इसी दौरान सड़क पार कर रहे लोग भी कार की चपेट में आ गए।
लखनऊ हिट-एंड-रन मामला: क्लास 12 के छात्र द्वारा चलाई गई कार ने 6 साल के बच्चे को कुचल दिया, मौत हो गई!
लखनऊ के बंथरा इलाके में गुरुवार शाम को एक स्पीडिंग कार ने ऑटो-रिक्शा और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें 6 साल का बच्चा दीक्षांत पटेल की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हुए।… pic.twitter.com/pe1vq4NFz3
— One India News (@oneindianewscom) February 13, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार करीब 100 मीटर तक बेकाबू होकर आगे बढ़ती रही और बाद में जाकर रुकी।
चालक मौके से फरार, साथ बैठी लड़की हिरासत में
हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि कार में मौजूद एक लड़की को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
12वीं का छात्र चला रहा था कार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार एक स्थानीय ग्राम प्रधान की बताई जा रही है। प्रधान का दावा है कि उनके बेटे का दोस्त गाड़ी मांगकर ले गया था। पुलिस के मुताबिक, कार चला रहा आरोपी 12वीं कक्षा का छात्र हो सकता है, जो स्कूल फेयरवेल के बाद लखनऊ से कानपुर रोड की तरफ जा रहा था।
जांच जारी, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel