केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CBI और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) द्वारा आयोजित साइबर-इनेबल्ड फ्रॉड पर दो दिवसीय सम्मेलन में कहा कि देश की सभी एजेंसियां मिलकर साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया मिशन और तेजी से बढ़ते इंटरनेट उपयोग के कारण साइबर सुरक्षा अब राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम हिस्सा बन चुकी है। सरकार का लक्ष्य डिजिटल ट्रांजैक्शन और महत्वपूर्ण डेटा को सुरक्षित रखना है।
गृह मंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में सरकारी प्रयासों से भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 100 करोड़ से अधिक हो गई है और ब्रॉडबैंड उपयोग भी इसी स्तर पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि दुनिया में होने वाले हर दूसरे डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में हो रहे हैं। भारत नेट परियोजना और डिजिटल इंडिया मिशन के कारण देश की ग्राम पंचायतें भी ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जुड़ चुकी हैं। UPI और डिजिटल बैंकिंग के विस्तार से हर साल अरबों ट्रांजैक्शन हो रहे हैं, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
Addressing the National Conference on Tackling Cyber-Enabled Frauds & Dismantling the Ecosystem organized by the CBI in New Delhi. https://t.co/P8fUrXjT8v
— Amit Shah (@AmitShah) February 10, 2026
अमित शाह ने कहा कि जनवरी 2019 में स्थापित I4C ने साइबर अपराध रोकने के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है। साइबर क्राइम पोर्टल के जरिए नवंबर तक 23.61 लाख शिकायतें दर्ज हुईं, जिन पर कार्रवाई करते हुए करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये बचाए गए। दिसंबर 2025 तक 12 लाख सिम कार्ड और 3 लाख मोबाइल डिवाइस के IMEI ब्लॉक किए गए हैं, जबकि 20,853 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
गृह मंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि औसतन हर घंटे 95 से 100 लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। पहले जहां साइबर अपराध व्यक्तिगत स्तर पर होते थे, अब संगठित तरीके से नई तकनीकों का इस्तेमाल कर बड़े स्तर पर अपराध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार तकनीकी रूप से अपराधियों से आगे रहकर सुरक्षा उपाय मजबूत कर रही है।
Cybercrime is a major threat to the world today. Our government is resolved to secure citizens from it. Today, will address the National Conference on 'Tackling Cyber-Enabled Frauds & Dismantling the Ecosystem' organized by CBI to bolster India's cybercrime combat prowess. https://t.co/IhU2UTpMnx
— Amit Shah (@AmitShah) February 10, 2026
अमित शाह ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 को और प्रभावी बनाने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि कॉल सेंटर में पर्याप्त स्टाफ होना चाहिए ताकि शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने RBI और गृह मंत्रालय द्वारा विकसित ‘म्यूल अकाउंट हंटर ऐप’ को सभी बैंकों में लागू करने की बात कही। उन्होंने CBI, NIA, RBI, बैंकिंग संस्थानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सभी संस्थान मिलकर काम करेंगे तो साइबर अपराध पर तेजी से लगाम लगाई जा सकेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel