मध्य प्रदेश के खरगोन में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब शायर अबु बकर जिया की शायरी पर नाराज भीड़ ने मंच पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शायरी के बाद भड़की भीड़, मंच पर फेंके अंडे
जानकारी के अनुसार, शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जमजम मार्केट में नगर पालिका खरगोन द्वारा ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान शायर अबु बकर जिया ने ‘मस्जिद के सदर’ पर एक शायरी पढ़ी, जिसके बाद अचानक कुछ लोग नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
खरगोन मुशायरे में हंगामा!
'मस्जिद के सदर' शेर पर भीड़ भड़की, अंडे फेंके, शायर को पीटा
खरगोन में मुशायरे के दौरान शायर अबु बकर जिया ने पढ़ा:
"मस्जिद के सदर ने तो यूं सिक्का जमा लिया…"
भीड़ उग्र हो गई, मंच पर चढ़कर अंडे मारे, दाढ़ी खींची, धक्का दिया।
आयोजकों ने बचाया,… pic.twitter.com/2QNX1b1jzN
— One India News (@oneindianewscom) February 12, 2026
बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने पहले मंच की ओर अंडे फेंके और फिर कई लोग मंच पर चढ़ गए, जिससे धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इस दौरान आयोजकों ने किसी तरह शायर को सुरक्षित बाहर निकाला।
कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा
स्थिति बिगड़ने के बाद आयोजकों को कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। वायरल वीडियो में मंच पर अफरा-तफरी और लोगों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है।
पुलिस जांच में जुटी, दोनों पक्षों ने दिया आवेदन
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, आयोजन से जुड़े दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर हंगामा करने वालों की पहचान कर रही है और मामले की जांच जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel