कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में स्थित शिवाजी नगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेंट मेरी बेसिलिका के नाम पर रखने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने सेंट मेरी बेसिलिका के वार्षिक उत्सव के दौरान की। मुख्यमंत्री के इस फैसले का समर्थन उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भी किया और कहा कि सरकार लोगों की माँगों का सम्मान करती है।
हालाँकि, इस घोषणा ने तुरंत राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाया। कर्नाटक बीजेपी के वरिष्ठ नेता चालवाड़ी नारायण स्वामी ने कहा कि यह फैसला कांग्रेस की “हिंदू विरोधी मानसिकता” को उजागर करता है।
शिवाजी नगर मेट्रो स्टेशनचे नाव सेंट मेरी स्टेशन करण्याचा मी निषेध करतो. कर्नाटक सरकार शिवाजी महाराजांचा अपमान करत आहे. पण, शिवाजी महाराजांना अपमानित करण्याची परंपरा ही काँग्रेसमध्ये जवाहरलाल नेहरु हे पंतप्रधान असण्यापासून आहे, तसेच, डिसकव्हरी ऑफ इंडिया हे पुस्तक पंडित जवाहरलाल… pic.twitter.com/m8SPK9yWTd
— Rush_Me 🌸 (@LahariyaRashmi) September 11, 2025
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस कदम की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेहरू के समय से ही शिवाजी महाराज का अपमान करती आ रही है और अब एक बार फिर उसी मानसिकता को आगे बढ़ाया जा रहा है। बीजेपी का कहना है कि शिवाजी नगर स्टेशन का नाम बदलना न केवल हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है बल्कि यह कांग्रेस की वोटबैंक राजनीति का हिस्सा भी है।