मुंबई के पास करजत इलाके में एक विवादित टाउनशिप की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह टाउनशिप केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बनाई जा रही है और इसे “हलाल लाइफस्टाइल” के नाम पर प्रमोट किया जा रहा है। इस मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने उजागर किया है।
कानूनगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, “यह विज्ञापन नहीं, विष व्यापन है। मुंबई के पास करजत इलाके में केवल मुस्लिम मजहब वालों के लिए हलाल लाइफ स्टाइल वाली टाउनशिप बनाई जा रही है। यह Nation Within The Nation है, महाराष्ट्र सरकार को नोटिस किया जा रहा है।”
यह विज्ञापन नहीं विष व्यापन है।
मुंबई के पास करजत इलाके में केवल मुसलमान मज़हब वालों के लिए हलाल लाइफ़ स्टाइल वाली टाउनशिप बनाई जा रही है।
यह Nation Within The Nation है,महाराष्ट्र सरकार को नोटिस किया जा रहा है। pic.twitter.com/zYtW4PN4Qt
— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) September 1, 2025
वीडियो में हिजाब पहने एक महिला टाउनशिप के फायदे गिनाती नजर आ रही है। वह कहती है, “जब सोसायटी में अपनी फैमिली के लिए प्रिंसिपल्स कॉम्प्रोमाइज करने पड़ें, तो क्या वो सही है? सुकून एम्पायर में ऑथेंटिक कम्युनिटी लीविंग है, जहां लाइक-माइंडेड फैमिलीज रहती हैं, जो सेम वैल्यूज शेयर करती हैं। किड्स बिल्कुल हलाल एन्वायरमेंट में सेफली ग्रो कर रहे हैं और एल्डर्स को रिस्पेक्ट व केयर मिलती है।”
महिला आगे कहती है कि यह निवेश केवल पैसों की सुरक्षा ही नहीं करता बल्कि परिवार के भविष्य को भी सुरक्षित बनाता है। इस पूरे मामले पर अब महाराष्ट्र सरकार से जवाब तलब किया गया है और मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी किया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel