अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। दुबई समेत कई शहरों में उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट और शहर में फंस गए हैं। ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं।
मुफ्त आवास की घोषणा
सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा कर जानकारी दी कि दुबई में फंसे लोगों के लिए मुफ्त और सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
War has left many travelers stranded in Dubai.
If you or someone you know has nowhere to stay, we are offering safe accommodation free of cost.
No nationality. No conditions. Just humanity.
DM us on Instagram if you need help.
@dugastaproperties
Please share so this reaches… pic.twitter.com/TDDr9st79M
— sonu sood (@SonuSood) March 5, 2026
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा:
“युद्ध के कारण दुबई में कई यात्री फंसे हुए हैं। अगर आप या आपका कोई परिचित बेघर है, तो हम मुफ्त में सुरक्षित आवास प्रदान कर रहे हैं। कोई राष्ट्रीयता नहीं। कोई शर्त नहीं। सिर्फ मानवता।”
उन्होंने जरूरतमंद लोगों से इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज करने की अपील की और इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करने का अनुरोध किया।
वीडियो में क्या कहा?
वीडियो में सोनू सूद कहते हैं कि जो भी लोग मौजूदा संकट के कारण दुबई में फंसे हुए हैं, उनके रहने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मदद सिर्फ भारतीयों के लिए नहीं, बल्कि किसी भी राष्ट्रीयता के व्यक्ति के लिए उपलब्ध है।
फैन्स ने की जमकर तारीफ
सोनू सूद के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। एक यूजर ने लिखा,
“मैं आपकी मानवता, आपके बलिदान और समर्पण को सलाम करता हूं। आप सच्चे हीरो हैं।”
एक अन्य ने कहा,
“कोई राष्ट्रीयता नहीं। कोई शर्त नहीं। सिर्फ मानवता। हमें ऐसी दुनिया की और ज़रूरत है।”
बॉलीवुड हस्तियां भी थीं दुबई में
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री Esha Gupta और Sonal Chauhan सहित कई बॉलीवुड हस्तियां भी दुबई में फंस गई थीं। हालांकि, दोनों अभिनेत्रियां अब सुरक्षित भारत लौट चुकी हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel