प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘भारत में जेन-जी का मिजाज क्या है?’ विषय पर अपनी सोच साझा की और युवा पीढ़ी के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।
पीएम मोदी ने कहा, “हमारी अमृत पीढ़ी विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि भारत में ‘जेन-जी’ का मिजाज क्या है। भारत का ‘जेन-जी’ रचनात्मकता से भरा हुआ है।” उन्होंने युवाओं की ऊर्जा और नवाचार की क्षमता को भारत के विकास में महत्वपूर्ण बताया।
बीते 11 वर्षों से देश के हर सेक्टर में संभावनाओं के अनंत द्वार खुल रहे हैं। कंटेंट और क्रिएटिविटी इन्हीं में शामिल है, जहां हमारे युवा साथी रामायण और महाभारत की प्रेरक कहानियों को भी गेमिंग वर्ल्ड का हिस्सा बना सकते हैं। यहां तक कि हमारे हनुमान जी ही पूरी दुनिया की गेमिंग को चला… pic.twitter.com/fruqwZUq9A
— Narendra Modi (@narendramodi) January 13, 2026
प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया और नई पीढ़ी के क्रिएटिव समुदाय पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “डिजिटल इंडिया ने भारत में क्रिएटर्स का एक नया समुदाय खड़ा कर दिया है। भारत आज ऑरेंज इकोनॉमी यानी कल्चर, कंटेंट और क्रिएटिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देख रहा है। हमारी कहानियाँ, जैसे रामायण और महाभारत, गेमिंग की दुनिया में नए रूप में पेश की जा सकती हैं। हमारे हनुमान जी पूरी दुनिया की गेमिंग को चला सकते हैं।”
गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर हमें अपनी विरासत और अपने आइडियाज को हमेशा आगे रखना है। स्वामी विवेकानंद जी का जीवन भी हमें यही सिखाता है।#YoungLeadersDialogue2026 pic.twitter.com/7YpKRubOEO
— Narendra Modi (@narendramodi) January 13, 2026
पीएम मोदी ने आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता पर भी जोर देते हुए कहा, “कोई भी देश बिना आत्मविश्वास के आत्मनिर्भर और विकसित नहीं हो सकता। अपने सामर्थ्य और अपनी विरासत पर गर्व करना जरूरी है। ब्रिटिश राजनेताओं ने गुलामी की मानसिकता विकसित की थी। हमारी पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि हम 200 साल पुराने इस पाप को धोएं।”
प्रधानमंत्री ने युवाओं से अपनी विरासत और विचारों को कमतर नहीं आंकने का आग्रह किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा, “स्वामी विवेकानंद ने दुनिया का भ्रमण किया, लेकिन उन्होंने भारत की विरासत पर फैले भ्रम को तोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कुरीतियों को चुनौती दी और बेहतर भारत का सपना देखा। उसी भावना के साथ इस पीढ़ी को आगे बढ़ना है।”
हमने नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स का जो सिलसिला शुरू किया है, वो अब रिफॉर्म एक्सप्रेस बन चुका है। इसके केंद्र में हमारी युवा शक्ति ही है।#YoungLeadersDialogue2026 pic.twitter.com/DSFLmK6oi2
— Narendra Modi (@narendramodi) January 13, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में शुरू किए गए नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स का सिलसिला अब रिफॉर्म एक्सप्रेस बन चुका है। इस पूरी प्रक्रिया के केंद्र में भारत की युवा शक्ति ही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel