मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत में सोमवार (2 मार्च 2026) सुबह एक संयुक्त राज्य अमेरिका की वायु सेना का F‑15 ईगल फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हादसे के बावजूद विमान में सवार सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।
मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक घटना के तुरंत बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के साथ मिलकर दुर्घटना के कारणों की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।
⚠️ 𝐁𝐫𝐞𝐚𝐤𝐢𝐧𝐠 𝐍𝐞𝐰𝐬 ⚠️
🇺🇸 | The U.S. F-15 fighter jet pilot who was shot down over Kuwait moments ago in a friendly fire incident is alive.
He ejected and is now being taken care of by a group of Kuwaitis… pic.twitter.com/HYbXIprMPO
— Iran Spectator (@IranSpec) March 2, 2026
इस बीच ईरान के सरकारी मीडिया ने उस अमेरिकी पायलट की तस्वीर भी जारी की है, जिसका F-15 विमान कुवैत में गिरा था।
ईरान ने शुरू की हमलों की नई लहर
दूसरी ओर, ईरान ने क्षेत्र में अपने ड्रोन और मिसाइल हमलों की नई लहर शुरू कर दी है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने सऊदी अरब की प्रमुख तेल सुविधा रस तनुरा रिफाइनरी और बहरीन के सलमान पोर्ट को निशाना बनाकर हमले किए।
रस तनुरा रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यात सुविधाओं में से एक मानी जाती है, इसलिए इस हमले से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस’ के तहत हमले
ईरान ने अपनी इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस’ नाम दिया है। इससे पहले इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी / रोअरिंग लायन’ के तहत ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर बड़े हमले किए थे।
मध्य-पूर्व में लगातार बढ़ रहे इन सैन्य हमलों से पूरे क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता बढ़ती जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel