प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (8 जनवरी 2026) को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर भारतीय AI स्टार्ट-अप्स के सीईओ के साथ एक अहम राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक अगले महीने भारत में होने वाले ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ से पहले आयोजित की गई। इस बैठक में AI फॉर ऑल: ग्लोबल इंपैक्ट चैलेंज के लिए चयनित 12 भारतीय AI स्टार्ट-अप्स ने भाग लिया और अपने कार्यों की प्रस्तुति दी।
बैठक में शामिल स्टार्ट-अप्स हेल्थकेयर, मल्टीलिंगुअल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs), स्पीच-टू-टेक्स्ट, टेक्स्ट-टू-ऑडियो और वीडियो, जेनरेटिव AI आधारित 3D कंटेंट, इंजीनियरिंग सिमुलेशन, मटीरियल रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स जैसे विविध क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। स्टार्ट-अप्स की ओर से भारत में AI सेक्टर की तेजी से हो रही वृद्धि और इसके व्यापक भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया गया। उन्होंने कहा कि AI इनोवेशन और इसके बड़े पैमाने पर उपयोग का केंद्र अब तेजी से भारत की ओर शिफ्ट हो रहा है, जिससे भारत वैश्विक AI के मानचित्र पर मजबूती से उभर रहा है।
प्रधानमंत्री @narendramodi ने नई दिल्ली में अपने आवास पर भारतीय AI स्टार्ट-अप्स के साथ गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की।
आगामी इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले, जो अगले महीने भारत में आयोजित होगी, AI for ALL: Global Impact Challenge में क्वालिफाई करने वाले 12 भारतीय AI… pic.twitter.com/uP495w4v7J
— One India News (@oneindianewscom) January 8, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने समाज में परिवर्तन लाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारत में होने वाला ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ देश को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई दिशा देगा। उन्होंने स्टार्ट-अप्स और AI उद्यमियों को भारत के भविष्य का सह-निर्माता (co-architect) बताया और कहा कि भारत के पास नवाचार और बड़े पैमाने पर क्रियान्वयन, दोनों की अपार क्षमता है। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि भारत को दुनिया के सामने एक ऐसा विशिष्ट AI मॉडल प्रस्तुत करना चाहिए जो ‘मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’ की भावना को दर्शाए।
प्रधानमंत्री ने नैतिक, समावेशी और सुरक्षित AI पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया का भारत पर भरोसा देश की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए भारतीय AI मॉडल को नैतिक, निष्पक्ष, पारदर्शी और डेटा प्राइवेसी आधारित होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भारतीय AI मॉडल स्थानीय और स्वदेशी कंटेंट तथा क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दें।
प्रधानमंत्री मोदी ने सस्ती, समावेशी और फ्रूगल इनोवेशन आधारित AI को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और स्टार्ट-अप्स को उनकी सफलता के लिए सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
इस राउंडटेबल बैठक में Avataar, BharatGen, Fractal, Gan, Genloop, Gnani, Intellihealth, Sarvam, Shodh AI, Soket AI, Tech Mahindra और Zenteiq जैसे स्टार्ट-अप्स के सीईओ और प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel