click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: मुस्लिम Gen Z ने खोली पोल, सेना-सरकार ने लेख डिलीट करवा खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > मुस्लिम Gen Z ने खोली पोल, सेना-सरकार ने लेख डिलीट करवा खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी
IndiaTop NewsWorld

मुस्लिम Gen Z ने खोली पोल, सेना-सरकार ने लेख डिलीट करवा खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी

पाकिस्तान में Gen Z छात्र का लेख डिलीट किए जाने की हर तरफ निंदा हो रही है। दरअसल इस लेख से सेना और सरकार की पोल पट्टी खुल रही थी। पाकिस्तानी सरकार करोड़ों रुपए खर्च करके अपनी छवि सुधारने के लिए अमेरिका में लॉबिंग कर रही है, उसे इस लेख से धक्का लग रहा था।

Last updated: 2026/01/08 at 5:23 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख इन दिनों अमेरिका को “खुश” करने में जुटे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से वहां जोरदार लॉबिंग की जा रही है ताकि पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि सुधारी जा सके। इसके लिए हर महीने करीब 50,000 डॉलर (लगभग 45 लाख रुपये) खर्च किए जा रहे हैं और अब तक 9 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम लॉबिंग पर झोंकी जा चुकी है। हालांकि, इतनी कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान की Gen Z साफ कह रही है—“तुमसे ना हो पाएगा।”

FARA (Foreign Agents Registration Act) से जुड़े दस्तावेज बताते हैं कि पाकिस्तान सरकार और उससे जुड़े थिंक टैंक अमेरिका में अपनी छवि सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर खर्च कर रहे हैं। इस्लामाबाद पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अमेरिका में लॉबिंग और पब्लिक पॉलिसी आउटरीच पर करीब 9 लाख डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) खर्च किए। इसके अलावा, पाकिस्तानी दूतावास ने अमेरिकी फर्म एर्विन ग्रेव्स स्ट्रैटजी ग्रुप LLC से करार किया ताकि अमेरिकी सांसदों, अधिकारियों और नीति निर्माताओं तक सीधी पहुंच बनाई जा सके। मीडिया में नैरेटिव बदलने के लिए कॉर्विस होल्डिंग इंक जैसी अमेरिकी कंपनी की सेवाएं भी ली गईं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका दौरे के दौरान रेयर अर्थ मिनरल्स भी गिफ्ट किए। इसके बाद रेयर अर्थ मिनरल्स और मेटल्स को लेकर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच एक करार हुआ। दस्तावेजों के मुताबिक, खोज, माइनिंग, प्रोसेसिंग और ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़े इस समझौते की संभावित कमर्शियल वैल्यू करीब 1 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 8.9 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।

Please read this brilliant article by Zorain Nizamani, a PhD student at the University of Arkansas, in which he bluntly tells Pakistan’s ruling elite that Gen Z is no longer falling for their attempts to manipulate and control narratives.

Not surprisingly, this article is no… pic.twitter.com/EV7nFWeQyt

— Mehlaqa Samdani (@MehlaqaCAPJ) January 1, 2026

लेकिन बुजुर्ग हुक्मरानों की इन तमाम कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान की युवा पीढ़ी, खासकर Gen Z, उन्हें देश के लिए “बेकार” बता रही है। देशभर में बढ़ते विरोध और गुस्से के बीच सेना और सत्ता प्रतिष्ठान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि एक वायरल लेख ने सेना को इतना विचलित कर दिया कि उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटवाना पड़ा।

यह लेख अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ अर्कांसस में पीएचडी कर रहे पाकिस्तानी छात्र जोरैन निजमानी का था, जिसका शीर्षक था “It Is Over”। यह लेख 1 जनवरी को पाकिस्तान के जाने-माने अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के डिजिटल एडिशन पर प्रकाशित हुआ था, लेकिन कुछ ही घंटों में इसे हटा दिया गया। आरोप है कि यह कदम पाकिस्तानी सेना के दबाव में उठाया गया। लेख हटाए जाने के बाद इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और Gen Z के बीच जोरैन निजमानी एक तरह से ‘हीरो’ बन गए।

लेख में साफ कहा गया था कि पाकिस्तान की युवा पीढ़ी अब पुराने नेताओं और उनके झूठे दावों पर भरोसा नहीं करती। लेखक के मुताबिक, “आप जितनी चाहें लड़ाइयाँ करवा लें, Gen Z उस पर मीम बनाएगा। मेनस्ट्रीम मीडिया को सेंसर कर दीजिए, युवा अपनी बात कहने के लिए यूट्यूब, रंबल और डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म पर चले जाएंगे।” लेख में यह भी कहा गया कि अब विचारों को सेंसर नहीं किया जा सकता और लोगों को बेवकूफ बनाने के दिन खत्म हो चुके हैं।

निजमानी ने लिखा कि जबरन थोपी गई देशभक्ति अब काम नहीं करती। देशभक्ति भाषणों, नारों या प्रायोजित सेमिनारों से नहीं सिखाई जा सकती। यह तब अपने आप पैदा होती है, जब नागरिकों को बराबर मौके, भरोसेमंद इंफ्रास्ट्रक्चर, काम करने वाले सिस्टम और सुरक्षित अधिकार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि जब बुनियादी जरूरतें पूरी होती हैं, तब लोगों को देश से जुड़ाव सिखाने की जरूरत नहीं पड़ती।

लेख में यह भी बताया गया कि पाकिस्तान की युवा पीढ़ी हालात समझ रही है, लेकिन डर के माहौल में खुलकर बोल नहीं पा रही। कई युवा देश छोड़ने का रास्ता चुन रहे हैं, क्योंकि उन्होंने देखा है कि आवाज उठाने वालों को चुप करा दिया जाता है। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने जानकारी तक पहुंच आसान बना दी है, इसलिए अब सोच को कंट्रोल करना संभव नहीं रहा।

लेख हटाए जाने का पाकिस्तान में व्यापक विरोध हो रहा है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की कनाडाई विंग ने कहा कि यह कदम साबित करता है कि जबरदस्ती की देशभक्ति फेल हो चुकी है। मानवाधिकार संगठनों, वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया।

आज पाकिस्तान की हालत यह है कि बलूचिस्तान, पीओके समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। महंगाई चरम पर है, अर्थव्यवस्था बदहाल है और आम जनता को दो वक्त की रोटी तक मुश्किल से नसीब हो रही है। ऐसे में सत्ता में बैठे लोगों की ऐशो-आराम भरी जिंदगी देखकर Gen Z का गुस्सा और भड़क रहा है। कुल मिलाकर, पाकिस्तान अब एक ऐसे दौर में खड़ा है जहां युवा पीढ़ी चुप रहने के मूड में नहीं है और विचारों की यह बगावत हुक्मरानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat

You Might Also Like

PM मोदी का यूरोप दौरा शुरू: फ्रांस, स्लोवाकिया और G7 समिट में होंगे शामिल, राफेल और स्कॉर्पीन डील पर रहेगी नजर

ओमान तट पर भारतीय जहाज ‘Liyaki Freedom’ पर हमले की खबर निकली फर्जी, MEA ने कहा- सभी भारतीय क्रू सुरक्षित

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका से नाराज़ भारत, जयशंकर ने मार्को रुबियो से जताया कड़ा विरोध; ट्रंप ने दी सफाई

मुरादाबाद में चामुंडा मंदिर की जमीन से हटाई गई अवैध मजार, प्रशासन का बुलडोजर एक्शन; दो साल से चल रहा था विवाद

रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी फौज की फायरिंग का दावा, 16 मौतें; महंगाई और अधिकारों को लेकर भड़का जनाक्रोश

TAGGED: @india, @narendramodi, america, American firm Ervin Graves Strategy Group, Army Chief, Army Chief Asim Munir, breakingnews, currentnews, Exploration, Foreign Agents Registration Act, Global Supply Chain, hindinews, International Image, internationalnews, Islamabad Policy Research Institute, latestnews, Mining, oneindianews, Operation Sindoor, pakistan, Pakistan Tehreek-e-Insaf, Pakistani Government, Prime Minister, Prime Minister Shehbaz Sharif, Processing, Public Policy Outreach, Think Tank America, topnews, US President Donald Trump, अंतरराष्ट्रीय छवि, अमेरिका, अमेरिकी फर्म एर्विन ग्रेव्स स्ट्रैटजी ग्रुप, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, आर्मी चीफ आसीम मुनीर, इस्लामाबाद पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट, ऑपरेशन सिंदूर, खोज, ग्लोबल सप्लाई चेन, थिंक टैंक अमेरिका, पब्लिक पॉलिसी आउटरीच, पाकिस्तान, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ, पाकिस्तान सरकार, प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, प्रोसेसिंग, माइनिंग, सेना प्रमुख

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team January 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के AI स्टार्ट-अप्स के साथ राउंडटेबल में वैश्विक स्तर पर ‘मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’ AI मॉडल पर जोर दिया
Next Article मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू दास की नृशंस हत्या: मुख्य साजिशकर्ता यासीन आराफात गिरफ्तार

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

PM मोदी का यूरोप दौरा शुरू: फ्रांस, स्लोवाकिया और G7 समिट में होंगे शामिल, राफेल और स्कॉर्पीन डील पर रहेगी नजर
Business India Top News World June 13, 2026
ओमान तट पर भारतीय जहाज ‘Liyaki Freedom’ पर हमले की खबर निकली फर्जी, MEA ने कहा- सभी भारतीय क्रू सुरक्षित
India Top News World June 13, 2026
भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका से नाराज़ भारत, जयशंकर ने मार्को रुबियो से जताया कड़ा विरोध; ट्रंप ने दी सफाई
India Top News World June 13, 2026
मुरादाबाद में चामुंडा मंदिर की जमीन से हटाई गई अवैध मजार, प्रशासन का बुलडोजर एक्शन; दो साल से चल रहा था विवाद
India Top News Uttar Pradesh June 13, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.